HI

Inauguration of Amrit Mahotsav Program – Barmer

अमृत्त महोत्सव का बाड़मेर सेवा केंद्र पर उद्घाटन


आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम का हुआ आगाज

भारत बढ़ रहा है आधुनिक स्वर्णिम युग की ओर : मेघवाल

गुरूवार की रोज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बाड़मेर में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, दिव्यांग एंव निशक्तजन भारत सरकार की निदेशक डॉ प्रियंका चौधरी की अध्यक्षता व चौहटन प्रधान रूपाराम चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्य्क्ष डॉ राधा रामावत, भाजपा जिला मंत्री अनीता चौहान, टीम बाड़मेर अध्यक्ष सुरेश जाटोल के विशिष्ट आतिथ्य में एवं ब्रहम्कुमारी आश्रम बाड़मेर की प्रमुखा बहिन बबिता द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बाड़मेर कि प्रमुख बहिन बबिता ने बताया कि  यह उद्घाटन समारोह पूरे भारत में वर्चुअल कार्यक्रम के तहत ब्रह्म कुमारी सेंटरो पर आयोजित हुआ। अब पूरे साल विभिन्न आयोजन किए जाएंगे, जिसमें आप सभी की भागीदारी जरूरी है ताकि हम इस आयोजन को सफल बना सकें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि ब्रहम् कुमारी बहिनें ओर भाई पूरे देश में ज्ञान का भण्डार बांट रहे है। ऐसे में भारत सरकार और ब्रहम कुमारी के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव प्रोजेक्ट का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। जो हमारे लिए गौरव की बात है। हम सभी को इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि अब हम सभी को मिलकर इस आयोजन को सफल बनाना होगा। इस दौरान डॉ प्रियंका चौधरी ने कहा कि हमारे से विश्व गुरू होने का गौरव छीना गया है। इस महोत्सव को जन आंदोलन बनाकर पूरे राष्ट्र की जनता की भागीदारी कर के पुनः हम हिन्दुस्तान को विश्व गुरू बनाने की दिशा में यह आयोजन है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में आत्म निर्भर किसान जैसे आयोजन चलाए जाएंगे। अगर हमारा किसान उन्नत होगा तभी हमारा देंश उन्नत होगा। इस दौरान चोहटन प्रधान रूपाराम सारण ने कहा कि ब्रह्म कुमारी बहिनें ओर भाई देश को एक नई दिशा देने का कार्य कर रही है। जो कि अपने आप में एक सराहनीय है। इस दौरान डॉ. राधा रामावत व अनिता चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बी के सुशीला बहिन ने स्वागत भाषण दिया। वही कार्यक्रम का संचालन हरीश सुथार ने किया। इस दौरान टीम स्वरूप पंवार, पोकराराम सोनी, बिहारी पंवार, जगदीश भाई, डूंगरसिंह भाई, अशोक भाई, सुरेश माली, जेठानंद, पार्वती बहिन सहित कई लोग मौजूद रहे।

 *एक साथ हुआ आयोजन-* ब्रह्मा कुमारी आश्रम बाड़मेर की प्रमुखा बहिन बबिता ने बताया कि ब्रहम कुमारी आश्रम माउण्ट आबू डायमंण्ड हॉल से पूरे भारत के ब्रह्म कुमारी सेंटरो पर एक साथ उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।

 *ये होंगे आयोजन-* कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर सेवा केंद्र प्रमुख बी के बबिता दीदी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में पूरे वर्षभर चलने वाले इन कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। जिसमें मेरा भारत, आत्मनिर्भर किसान’ अभियान, महिलाएं नए भारत की ध्वजवाहक, इसके अलावा अगले 12 महीनों में होने वाले अन्य कार्यक्रमों को भी हरी झंडी दिखाई। जिसमें मुख्य शांति की शक्ति’ युवा प्रदर्शनी बस अभियान, अनदेखा भारत, भारत के विरासत स्थलों के लिए साइकिल रैली, एक भारत, श्रेष्ठ भारत, मोटर बाइक अभियान, स्वच्छ भारत अभियान सहित कई कार्यक्रम शामिल है।