Inauguration of Amrit Mahotsav – Kadma (Haryana)

Kadma haryana am 01
0 Comments

Inauguration of Amrit Mahotsav in Kadma (Haryana)


कादमा(हरियाणा):–आध्यात्मिक मूल्यों से समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है तभी हम भारत देश को स्वर्णिम बना सकते हैं यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू में आयोजित  “आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर” कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर स्थानीय सेवाकेंद्र कादमा में लोगों को संबोधित करते हुए झोझू – कादमा क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए। गौरतलब है कि ब्रह्माकुमारी संस्थान तथा भारत सरकार के संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष भर मेरा भारत स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर किसान, महिलाएं- नए भारत की ध्वज वाहक, शांति की शक्ति युवा प्रदर्शनी बस अभियान, अनदेखा भारत- भारत के विरासत स्थलों के लिए साइकिल रैली, ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ और सुरक्षित भारत ‘सड़क सुरक्षा’ मोटरबाइक अभियान, स्वच्छ भारत अभियानों क आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर का उद्घाटन ऑनलाइन जुड़कर किया जिसमें भारत देश विभिन्न ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र भी ऑनलाइन जुड़े इसी कड़ी में ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र कादमा में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने कहा की हम अगर भारत देश को पुनः विश्व गुरु बनाना चाहते हैं तो हमें भारतीय संस्कृति का प्राचीन परंपराओं से जुड़कर प्रचार और प्रसार करना होगा क्योंकि हमारी संस्कृति मानवीय मूल्यों नैतिक और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण थी जिसको हम भौतिकता की अंधी दौड़ में भूल गए आ जाओ सकता हमें खुद में झांकने की है क्योंकि स्वपरिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन संभव है। वसुधा बहन ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो हमें भी अपने ग्रामीण आंचल को स्वस्थ, स्वच्छ व शुद्ध पवित्र बनाना होगा। उन्होंने कहा भारत गांवों में बसता है गांव के सर्वांगीण विकास के लिए स्वच्छता के साथ-साथ किसानों का आत्मनिर्भर होना प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ना बहुत आवश्यक है। ब्रह्माकुमारी बहन ने भारत सरकार तथा ब्रह्मा कुमारीज संस्थान के संयुक्त अभियानों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए दृढ़ संकल्प दिलाया कि हम भी अपने मन वचन कर्म से ग्रामीण वातावरण को शुद्ध, श्रेष्ठ बना भारत देश को स्वर्णिम अवश्य बनाएंगे
उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी को ऑनलाइन सुना और दीप प्रज्वलन कर भारत को स्वर्णिम बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजसेवी अशोक थालौर, महेश फौजी, सुबे स्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान शर्मा, कुलदीप शास्त्री, अशोक शर्मा, कृष्ण कुमार, मास्टर विनोद सांगवान, आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
Leave a Comment

Your email address will not be published.