02 दिसंबर 2025 , आगरा
रॉयल एक्सीलेंट पार्क कॉलोनी स्थित Gallery of Spiritual Love and Wisdom में ब्रह्माकुमारीज़ आर्ट गैलरी म्यूज़ियम, आगरा द्वारा ज्ञान सरोवर का शुभ उद्घाटन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और राजयोग संगीत से हुई। लगभग 3000 लोगों ने आध्यात्मिक कार्यक्रम का लाभ लिया।
माउंट आबू से पधारे रोहित भाई, आगरा ज़ोन की ज़ोनल प्रभारी शीला दीदी और म्यूज़ियम सेवा केंद्र से पधारी मधु बहन ने अपने शुभ संदेशों में, राजयोग मेडिटेशन,आत्म-शांति और चरित्र-निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला।
अतिथि नेकीराम बिजारणिया, बीके अश्विना दीदी एवं अन्य वरिष्ठ बहनों-भाइयों ने भी अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
कार्यक्रम का संयोजन रेखा बहन एवं नन्ही बहन द्वारा तथा संचालन बीके ममता बहन द्वारा किया गया। अंत में अतिथियों को पुष्प एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।



























