आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा

आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा

आरोग्यवन एक ईको-आध्यात्मिक परियोजना है, जिसे आंध्र प्रदेश के मिदनापल्ली में 1.25 एकड़ भूमि पर दिसंबर 2023 से नवंबर 2025 के बीच विकसित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सस्टेनेबल यौगिक एग्रीकल्चर (SYA), परमाकल्चर, ध्यान-योग और सक्रिय सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से क्षतिग्रस्त भूमि को पुनः स्वस्थ, जीवंत और उर्वर बनाना है।

आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 2

परिचय और परियोजना का अवलोकन

आरोग्यवन का अर्थ है — “एक ऐसा वन जो उपचार करता है।” यह परियोजना रासायनिक रूप से खराब हो चुकी भूमि को स्वस्थ और जीवंत एग्रोफॉरेस्ट में बदलने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसमें मिट्टी के स्वास्थ्य, जैव विविधता, जल संरक्षण और समुदाय की सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ-साथ आध्यात्मिक मूल्यों और जागरूकता को भी विकसित किया जाता है। मिदनापल्ली स्थित यह स्थल ईको-आध्यात्मिक पुनर्स्थापन का एक प्रेरणादायक और आदर्श मॉडल बनकर विकसित हो रहा है।

आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 5आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 6

प्रारंभिक उपलब्धियाँ (दिसंबर 2023 – मार्च 2024)

  • दिसंबर 2023 में परियोजना को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने और सही दिशा देने के लिए प्रारंभ से ही एक समर्पित कोर टीम का गठन किया गया। इसी अवधि में पुनर्स्थापन कार्य की शुरुआत हेतु 1.5 एकड़ क्षतिग्रस्त कृषि भूमि को चयनित कर परियोजना के अंतर्गत लिया गया।
आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 9
  • जनवरी 2024 में भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्थर के खंभों और चेन-लिंक फेंसिंग से घेराबंदी की गई तथा भीतर आवागमन के लिए प्राकृतिक पैदल मार्ग विकसित किए गए।
आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 11
  • फरवरी 2024 में सिंचाई और दीर्घकालिक जल-आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 2.5 लाख लीटर क्षमता वाला वर्षा-जल संचयन फार्म तालाब तैयार किया गया, ताकि पानी की टिकाऊ व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 13आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 14
  • मार्च 2024 में सामूहिक प्रयासों से जमीन की व्यापक सफ़ाई की गई—जिसमें मलबा, प्लास्टिक कचरा और रासायनिक अवशेष हटाए गए—ताकि ज़मीन को प्राकृतिक और यौगिक खेती के लिए पूरी तरह तैयार किया जा सके।
आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 16

ग्रीन मैन्योर (हरित खाद) कृषि (जून – नवंबर 2024)

मिट्टी के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए हरित खाद के दो चरण अपनाए गए।

  • पहले चरण (जून–अगस्त 2024) में 25 प्रकार की दालों और अनाज के बीज बोए गए। लगभग 50 दिनों बाद इन पौधों को मिट्टी में मिला दिया गया, जिससे मिट्टी में जैविक तत्वों की मात्रा बढ़ी और सूक्ष्म जीव सक्रिय हुए।
आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 20
  • दूसरा चरण (सितंबर–नवंबर 2024) तक संचालित किया गया, जिससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति, नमी संचित करने की क्षमता और संरचनात्मक मजबूती और अधिक बढ़ी। इसके साथ ही भूमि को दीर्घकालीन एग्रोफॉरेस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार किया गया।
आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 22

सीमा पर वृक्षारोपण (अप्रैल 2024)

अप्रैल 2024 में भूमि की सीमा पर नीम, पीपल, बरगद और चंदन सहित 50 देशी पेड़ लगाए गए। इनमें से लगभग 90% पौधे सफलतापूर्वक विकसित हुए।

यहाँ का सबसे सुंदर प्रयोग यह रहा कि प्रत्येक पौधे को ध्यान-योग और सकारात्मक भावनाओं के साथ रोपा गया। इस समझ के साथ कि मनुष्य के विचार और भावनाएँ प्रकृति पर गहरा प्रभाव डालते हैं, हर पौधे के साथ आध्यात्मिक मूल्यों और शुभ संकल्पों का संचार किया गया।

आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 26आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 27आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 28

जैविक खाद की तैयारी एवं उपयोग

पौधारोपण के दौरान आसपास सहज रूप से उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से जैविक खाद तैयार की गई। ये किण्वित (फर्मेंटेड) खादें मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पौधों की वृद्धि को बढ़ाने में सहायक रहीं। इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रासायनिक खाद का उपयोग नहीं किया गया।

आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 31

समुदाय की भागीदारी

इस परियोजना में समुदाय की भागीदारी अत्यंत सशक्त रही। 150 से अधिक लोगों ने कंपोस्टिंग, कचरा प्रबंधन और एग्रोफॉरेस्ट्री से संबंधित कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। स्थानीय लोगों को रसोई का कचरा कंपोस्टिंग के लिए उपलब्ध कराने तथा पौधारोपण अभियानों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 34आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 35

ध्यान योग के अभ्यास द्वारा सकारात्मक ऊर्जा का संचार

आरोग्यवन का एक महत्वपूर्ण आधार ध्यान योग है। कोर टीम और समुदाय के सदस्यों के लिए नियमित रूप से साप्ताहिक ध्यान योग के सत्र आयोजित किए जाते हैं।

यहां जो भी लोग आते हैं, वे कुछ समय योग में बैठकर भूमि को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके साथ ही, समुदाय के सदस्य अपने-अपने घरों से भी ध्यान योग का अभ्यास करते हुए पौधों, मिट्टी और जल स्रोतों को शांति, कृतज्ञता, पवित्रता, प्रेम और करुणा के शुभ और सकारात्मक विचार भेजते हैं।

आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 39

धान की खेती पर योग के प्रयोग – आस्था और धैर्यता की अद्भुत मिसाल (अगस्त – नवंबर 2025)

अगस्त से नवंबर 2025 के बीच यौगिक कृषि की प्रभावशीलता को दर्शाने के उद्देश्य से देशी धान की खेती पर एक विशेष प्रयोग किया गया।

प्रारंभ में स्थानीय किसानों का मानना था कि कीट-प्रभावित क्षेत्र में बिना रसायनों के प्राकृतिक खेती सफल नहीं हो पाएगी।

इन आशंकाओं के बावजूद, पाँच देशी धान की किस्में पूरी तरह प्राकृतिक तरीकों से सफलतापूर्वक उगाई गईं। लगभग 50 लोगों ने प्रतिदिन ध्यान योग के माध्यम से फसल को सकारात्मक सहयोग के वाइब्रेशन दिए तथा हर सप्ताह स्थल पर एकत्र होकर सामूहिक ध्यान योग किया। इसमें सीमित मात्रा में जैविक खाद और पौधों से तैयार किए गए प्राकृतिक स्प्रे का ही उपयोग किया गया।

आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 44

फसल में स्वस्थ वृद्धि, कीटों का अत्यंत कम प्रभाव, दानों का अच्छा भराव तथा तेज़ हवा और खराब मौसम में भी फसल का नुकसान नहीं होना। धान का खेत चारों ओर से पपीता, केला और सहजन जैसे फलदार व सहायक पेड़ों से घिरा हुआ था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि एग्रोफॉरेस्ट्री फसल के स्वास्थ्य को किस प्रकार सशक्त बनाती है।

इन सकारात्मक परिणामों को देखकर आसपास के किसान हैरान रह गए और अब वे भी प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाने पर गंभीरता से सोच विचार कर रहे हैं।

आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 47आरोग्यवन: मिदनापल्ली में यौगिक कृषि द्वारा भूमि के स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा — article photo 48

निष्कर्ष

आरोग्यवन स्पष्ट रूप से यह दर्शाता है कि जब प्राकृतिक खेती को ध्यान योग, मानवीय मूल्यों और सामूहिक प्रयास के साथ जोड़ा जाता है, तो भूमि स्वाभाविक रूप से स्वस्थ होने लगती है। यह परियोजना ईको-आध्यात्मिक जीवनशैली और टिकाऊ कृषि का एक सरल, व्यवहारिक तथा प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

आरोग्यवन – एक उपचार करने वाला वन (प्रेज़ेंटेशन PDF)

प्रोग्रेस रिपोर्ट – आरोग्यवन, मिदनापल्ली (परियोजना रिपोर्ट PDF)

साथ ही जानिए; कैसे हम सस्टेनेबल यौगिक कृषि अपना सकते हैं?

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Madanapalle — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi
Aug 4

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot
Aug 4

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

हैदराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad
Aug 2

हैदराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Raipur
Aug 2

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित
Aug 2

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित