दिनांक 14 नवम्बर 2025 , हरपालपुर
चिल्ड्रेन्स डे के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवा केंद्रों—हरपालपुर, लोढा अपर ठाणे, उमरेठ तथा नैनबाग—द्वारा बच्चों, विद्यार्थियों एवं समाज के उत्थान हेतु प्रेरणादायी, मूल्य-आधारित तथा शैक्षणिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन आयोजनों ने वैज्ञानिक सोच, सम्मान, नैतिक मूल्यों और शांति के संदेश को समाज तक पहुँचाया।
1. विशाल बाल विज्ञान मेला – ई-ड्रीम पब्लिक स्कूल, हरपालपुर
वक्ता: बी.के. आशा दीदी , विशेष अतिथि: नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल , लाभार्थी: 210
ई-ड्रीम पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजयोग शिक्षिका बी.के. आशा दीदी ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत 50 से अधिक मॉडलों—स्मार्ट सिटी, अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सौर ऊर्जा उपकरण, मानव पाचन एवं श्वसन तंत्र आदि—ने सभी को प्रभावित किया। बी.के. आशा दीदी ने कहा-- “परमात्मा की याद से कार्य आरंभ करने पर मन की एकाग्रता और शांति से सफलता प्राप्त होती है।”कार्यक्रम में नगर के अनेक सम्मानित समाजसेवी उपस्थित रहे। विद्यालय संचालक दिलीप नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
2. ब्रह्माकुमारीज़ हरपालपुर सेवा केंद्र -
वक्ता: बी.के.आशा दीदी , विशेष अतिथि: सेवानिवृत्ति आर्मी कैप्टन रतन सेन ,लाभार्थी: 70
नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बच्चों को संस्कार, अनुशासन एवं बुजुर्गों का सम्मान करने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता बी.के. आशा दीदी ने कहा कि गौरवपूर्ण वृद्धावस्था तभी संभव है जब परिवार में प्रेम, सम्मान व एकता का वातावरण हो। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हुआ और विद्यार्थियों ने नैतिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
3. चिल्ड्रेन्स डे सेलिब्रेशन – ब्रह्माकुमारीज़ लोढा अपर ठाणे सेवा केंद्र लाभार्थी: 56
चिल्ड्रेन्स डे के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए आनंदपूर्ण एवं मूल्य-आधारित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सकारात्मक संकल्प लिए।
4. उमरेठ सेवा केंद्र द्वारा प्रगति इंटरनेशनल हाई स्कूल में आयोजन वक्ताओं: बी.के. नीताबेन, बी.के. अर्पिताबेन विशेष अतिथि: प्रिंसिपल एवं स्टाफ लाभार्थी: 160
कार्यक्रम में बच्चों को शांति, ध्यान एवं सकारात्मक सोच का विशेष संदेश दिया गया। छात्रों व शिक्षकों ने ‘बिलियन मिनिट्स ऑफ पीस’ अभियान के तहत शांति के संकल्प लिए और ध्यान अभ्यास किया।
5. बाल दिवस उत्सव – ब्रह्माकुमारीज़ नैनबाग सेवा केंद्र वक्ता: वर्षा बहन विशेष अतिथि: भावना उपाध्याय लाभार्थी: 35
नैनबाग में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। वर्षा बहन ने बच्चों को नैतिक मूल्यों, सादगी एवं अनुशासन का संदेश दिया।विशेष अतिथि भावना उपाध्याय ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
समापन
ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवा केंद्रों द्वारा आयोजित ये सभी कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता, वैज्ञानिक सोच, शांति, सम्मान एवं आध्यात्मिक मूल्यों का प्रसार करने में प्रेरक सिद्ध हुए।































