ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल में वर्ष 2025-26 के दौरान विविध आध्यात्मिक, सामाजिक एवं नैतिक उत्थान हेतु अनेक प्रभावशाली सेवाओं का सफल आयोजन किया गया, जिसने समाज के विभिन्न वर्गों को लाभान्वित किया।

यूथ विंग के द्वारा सुख शांति भवन में तीन दिवसीय यूथ रिट्रीट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे 100 से भी अधिक कुमारों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं जीवन परिवर्तन का अनुभव किया। इस अवसर पर युवाओं को प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया — “जागो हे युवा जागो, करना है तुमको कुछ तो नींद चैन त्यागो हे युवा जागो।”


सिक्योरिटी विंग के अंतर्गत, सुख शांति भवन सहित भोपाल में स्थित आर्म्ड फोर्सेस, पैरामिलिट्री फोर्सेस, स्पेशल फोर्सेस एवं पुलिस फोर्सेस के लिए 18 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


नारी शक्ति के सम्मान में विशेष “वंदे मातरम महोत्सव” का आयोजन किया गया, जो आदरणीय चक्रधारी दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर ने महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा प्रदान की तथा उपस्थित बहनों में आत्मविश्वास एवं आध्यात्मिक जागरूकता का सुंदर संचार हुआ। इसके अतिरिक्त नारी शक्ति, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी एवं श्री साईं इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों के लिए फुल डे रिट्रीट का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें सकारात्मक जीवन मूल्यों एवं ध्यान की गहराई का अनुभव कराया गया।


सुख शांति भवन के सातवें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेक गणमान्य अतिथियों एवं साधकों ने सहभागिता की और “सफलता के साथ सुख शांति” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।


ट्रांसपोर्ट विंग द्वारा “सुहाने सफर” नामक एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने यात्रा के दौरान भी आत्मिक शांति एवं सकारात्मकता का अनुभव कराया।


इसके साथ ही, सुख शांति भवन के भाई-बहनों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर इंटरनेशनल योगा डे, नशा मुक्ति अभियान एवं डिजिटल डिटॉक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे समाज में स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा मिला।


इस वर्ष आदरणीय शारदा दीदी जी का सुख शांति भवन में आगमन भी विशेष प्रेरणादायक रहा, जिससे सभी साधकों को आध्यात्मिक उन्नति की नई दिशा प्राप्त हुई।

नेशनल इंडस्ट्रियल एक्सपो में बिजनेस विंग के द्वारा स्पिरिचुअल एग्जीबिशन का आयोजन किया गया, साथ ही त्रिमूर्ति शिव जयंती का पावन उत्सव बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें शिव परमात्मा के दिव्य अवतरण और उनके सत्य ज्ञान का सुंदर संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।


इन सभी सेवाओं के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक जीवनशैली का सशक्त संचार हुआ।
























