28 दिसंबर 2025 को ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा 149 बटालियन सीआरपीएफ के परिसर में कार्मिकों के लिए एक विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों में मानसिक शांति, आत्म-संयम तथा सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।
ध्यान अभ्यास के माध्यम से तनाव प्रबंधन, आंतरिक संतुलन एवं मानसिक सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया। सत्र के दौरान कार्मिकों ने ध्यान के सकारात्मक प्रभावों को अनुभव किया, जिससे उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक शांत, संतुलित एवं एकाग्र मन से करने की प्रेरणा मिली।
इस अवसर पर ध्यान सत्र में सहभागिता एवं सकारात्मक अनुभव के लिए DIG (Operations), CRPF, Dibrugarh के प्रति हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया गया। उनके सहयोग और उत्साहवर्धन से यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल रहा।
कार्यक्रम में सम्मिलित कार्मिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के ध्यान सत्र मानसिक शांति के साथ-साथ आत्मबल, अनुशासन और कार्यक्षमता को भी सुदृढ़ करते हैं। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किया गया यह प्रयास सभी के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ।




















