दिनांक 16 नवम्बर 2025
ब्रह्माकुमारीज़ पीस पैलेस, बलसमंद रोड, हिसार में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक भव्य CME (Continuing Medical Education) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन तथा अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के सौजन्य से संपन्न हुआ।
इस विशेष अवसर पर हरियाणा भर से आए कुल 1020 आयुर्वेद चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद एवं आध्यात्मिकता के संयोजन द्वारा नशा-मुक्त, स्वस्थ एवं स्वर्णिम भारत के निर्माण पर सारगर्भित विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सकों ने यह संकल्प लिया कि वे आयुर्वेद और आध्यात्मिक मूल्यों के संयुक्त प्रयासों से समाज में स्वास्थ्य जागृति फैलाने एवं नशा-मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।




























