5 मार्च 2026 को जमशेदपुर कोल्हान क्षेत्र के ब्रह्माकुमारीज़ सदस्यों ने भारत की राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आध्यात्मिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर कोल्हान क्षेत्र की प्रशासिका बी के अंजू ने राष्ट्रपति महोदया का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उन्हें ईश्वरीय सौगात भी प्रदान की।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के सभी भाई-बहनों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनके द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर बी के संजू, बी के गंगोत्री, बी के अलका, बी के अरविंद तथा बी के अरुण भी उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में जमशेद जी टाटा की स्मृति में टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित प्लांट के मुख्य द्वार पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने महान उद्योगपति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ जमशेदपुर की प्रभारी बी के अंजू भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने पुष्प अर्पित कर जमशेद जी टाटा को नमन किया। इस दौरान बी के मंजू ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन तथा टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा से आत्मीय भेंट भी की और उन्हें आध्यात्मिक शुभकामनाएं दीं।






















