दिनांक 14 नवम्बर 2025, लक्सर
टीपीएसी पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सिडकुल में को प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक Stress Management and Positive Thinking विषय पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय, लक्सर सेवा केंद्र द्वारा आयोजित किया गया।
सेमिनार का संचालन भाई कमल सिंह जी.एम., टीपीएसी पैकेजिंग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बी.के. मीना दीदी ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
इस सत्र से लगभग 20 कर्मचारी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के दौरान तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, मन की स्थिरता तथा आत्मशक्ति बढ़ाने के व्यावहारिक और सरल तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने सेमिनार को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
यह पहल कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।




























