23 नवंबर 2025 , नरेला
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग (आर.ई.आर.एफ.) द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ हुए एम.ओ.यू. के अंतर्गत संगम – गौरवपूर्ण एवं सम्मानित वृद्धावस्था विषय पर आधारित राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 23 नवंबर 2025, रविवार, को बैकुंठ धाम केंद्र, पाना उद्यान, नरेला, दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की संयोजिका राजयोगिनी बी.के. गीता दीदी रहीं तथा संचालन बी.के. मोनिका दीदी ने प्रभावी रूप से किया।
मुख्य वक्ता के रूप में राजयोगिनी बी.के. आशा दीदी, और विशिष्ट अतिथि के रूप में राजयोगी बी.के. विरेंद्र भाई तथा राजयोगी बी.के. दीपेश भाई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कई सम्मानित अतिथि जैसे आनंद सिंह दहिया, रजनीश खत्री, रामानंद गुप्ता, लाला हेमराज बंसल, नौतन दास अरोड़ा, श्रीनिवास वर्मा, सुषमा गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों में सम्मानित, स्वाभिमानी एवं आत्म–समृद्ध जीवन शैली की प्रेरणा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों के प्रेरणादायी विचार विशेष आकर्षण रहे।





























