नई दिल्ली में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा डिजिटल इंडिया प्लेटफॉर्म के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट मोबिलिटी कॉन्फ्रेंस 2025 और ट्रैफिक इंफ्राटेक एक्सपो 2025 का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज यातायात एवं परिवहन प्रभाग के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने प्रतिनिधि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि स्मार्ट मोबिलिटी और सुरक्षित यातायात के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति भी अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि राजयोग मेडिटेशन मन को संतुलित बनाकर ड्राइविंग व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। इस विचार का समर्थन आईटीएस फोरम के डायरेक्टर जनरल डॉ. शिव कुमार और इंटरनेशनल रोड फेडरेशन इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने भी किया।
डॉ. शर्मा ने दिल्ली सरकार के डिप्टी कमिश्नर अनिल चिकारा, छत्तीसगढ़ सरकार के जॉइंट कमिश्नर रोड सेफ्टी संजय शर्मा, तथा ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. हरीश सरवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर मेंटल हेल्थ एवं सड़क सुरक्षा अभियानों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
उन्होंने सभी अतिथियों को राजयोग मेडिटेशन का प्रत्यक्ष अनुभव लेने हेतु ब्रह्मा कुमारीज मुख्यालय माउंट आबू आने का आमंत्रण दिया और ईश्वरीय साहित्य प्रसाद भेंट किया।
इस राष्ट्रीय मंच से ब्रह्मा कुमारीज ने यह संदेश दिया कि —
“स्मार्ट मोबिलिटी और सुरक्षित यातायात तभी संभव है जब मन शांत और स्वस्थ हो — और इसके लिए सर्वश्रेष्ठ माध्यम है राजयोग मेडिटेशन।”


























