हिसार, 6 जुलाई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हिसार सेवा केंद्र द्वारा बालसमंद रोड स्थित 'पीस पैलेस' में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली 100 संस्थाओं की 500 से अधिक महान विभूतियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के मंत्री श्री रणबीर गंगवा थे। विशिष्ट अतिथियों में नलवा से विधायक श्री रणधीर पनिहार, समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री राजेंद्र गावडिया, नगर निगम हिसार के मेयर श्री प्रवीण पोपली तथा श्री विजय ग्रोवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजयोग शिक्षक एवं प्रेरक वक्ता बी.के. ई.वी. गिरीश भाई थे। संयोजन का दायित्व बी.के. बीरेन्द्र भाई, मुख्यालय संयोजक, समाज सेवा प्रभाग ने निभाया। मंच संचालन बी.के. महेश द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाएं देने वाले 500 से अधिक महानुभावों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हिसार केंद्र की संचालिका बी.के. रमेश कुमारी बहन जी ने कहा, "स्वर्णिम भारत तब आएगा जब हमारा जीवन स्वयं स्वर्णिम होगा।"
मुख्य अतिथि श्री रणबीर गंगवा ने ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा, "यह संस्था जीने की कला सिखाने का एक महान कार्य कर रही है। यह हमें यह भाव देती है कि हम सभी एक परमात्मा की संतान हैं और हमें मिलकर चलना चाहिए। हम सब एक हैं।"
विधायक श्री रणधीर पनिहार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैं यहाँ तीन बार आया और हर बार कुछ नया सीखा जिसे मैंने अपने जीवन में अपनाने का प्रयास किया। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप भी यहाँ आएं और अपने परिवार को भी साथ लाएं।"
मेयर श्री प्रवीण पोपली ने कहा, "आध्यात्म ही एकमात्र ऐसा मार्ग है जो हमें विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाता है, सुख-दुख का संतुलन बनाए रखना सिखाता है और अंततः जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करता है।"
मुख्य वक्ता बी.के. ई.वी. गिरीश भाई ने समाजसेवी भाई-बहनों से कहा, "हम जब किसी असहाय बच्चे की तन, मन और धन से सहायता करते हैं तो साथ ही यह भी आवश्यक है कि हम उसे सही दिशा भी दिखाएं। ऐसा करके हम आज के उन बच्चों को बचा सकते हैं जो मानसिक रूप से कमजोर होकर आत्महत्या जैसे विचारों के शिकार हो जाते हैं।"
बी.के. बीरेन्द्र भाई ने ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग की सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, "सेवा वही कर सकता है जिसके हृदय में दया, करुणा और एक-दूसरे को देने की भावना हो।"
इस समारोह में बी.के. अनीता दीदी, डॉ. संदीप सूरी, सोमप्रकाश, डॉ. बी.बी. बांगा, बी.के. सावित्री दीदी (आदमपुर) तथा जितेंद्र मलिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए यूट्यूब लिंक:



























