23 नवम्बर 2025 , गुरुग्राम
ब्रह्माकुमारीज़ के Agriculture & Rural Development Wing द्वारा “Indian Agricultural Vision and Holistic Rural Development” विषय पर एक दिवसीय किसान सम्मेलन का सफल आयोजन ओम शांति रिट्रीट सेंटर में किया गया। इस आयोजन में ग्रामीण उत्थान, सतत कृषि पद्धतियों और किसान सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।
कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय पूर्व कृषि मंत्री श्री बचन सिंह आर्या जी ने अपनी प्रेरणादायक उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ कई अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी किसानों को अपने विचारों और शुभकामनाओं से प्रोत्साहित किया।
ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किसानों को आध्यात्मिक उन्नति, सकारात्मक चिंतन, स्वराज्य एवं नैसर्गिक खेती के महत्व पर विशेष संदेश दिए गए। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राजयोग ध्यान के माध्यम से मानसिक स्थिरता, आत्मबल और शांति का अनुभव कराया गया।
यह सम्मेलन ग्रामीण समुदायों को जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अत्यंत प्रभावशाली एवं सफल सिद्ध हुआ।



























