21 दिसंबर 2025 को पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर स्थित ओम विहार ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में निदेशिका बी.के. विमला दीदी के नेतृत्व में मेडिटेशन डे एवं क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राजयोग ध्यान एवं कमेंट्री से हुई, जिससे उपस्थित जनों को परमात्मा के सानिध्य की अनुभूति हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजयोगिनी बी.के. हेमा दीदी तथा लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध सब-इंस्पेक्टर किरण सेठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण निःशुल्क सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण रहा, जिसमें किरण सेठी ने आत्मरक्षा एवं गुड टच–बैड टच की जानकारी दी। साथ ही उनके सामाजिक योगदान एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। बी.के. हेमा दीदी ने क्रिसमस पर्व के आध्यात्मिक महत्व को सरल रूप में समझाया।
समापन पर बी.के. विमला दीदी ने क्षमा, आत्मशुद्धि एवं आंतरिक सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन उपहार वितरण, रिफ्रेशमेंट एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ आनंदमय वातावरण में हुआ।
































