किरमारा: दादी जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पोल स्टार पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है बल्कि मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे जीवन भर नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
यह आयोजन दादी जी के पावन स्मृति दिवस पर समाज और भावी पीढ़ी को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने का सशक्त प्रयास रहा।






















