प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, इंदौर प्रेमनगर इकाई द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस एवं राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर अनुभूति भवन, प्रेम नगर, इंदौर में एक विशेष सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भ्राता शंकर लालवानी जी, लोकप्रिय सांसद, इंदौर (मध्यप्रदेश), भ्राता मज़हर हुसैन सेठीवाला, मीडिया प्रभारी, बोहरा समाज, इंदौर, पंडित मधुसूदन जी, प्राचीन शिव मंदिर, गोपालबाग, इंदौर के प्रमुख पुजारी, बी.के. शशि दीदी जी, प्रभारी, प्रेमनगर यूनिट, इंदौर तथा बी.के. यशवनी दीदी जी, प्रभारी, बिजलपुर उपसेवाकेंद्र, इंदौर ने अपने उद्बोधनों से सभा को प्रेरित किया।
सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन बहन सपना डेम्बला ने किया।
मुख्य उद्देश्य विश्व बंधुत्व, आत्मिक एकता, धार्मिक समरसता एवं शांति का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। इस कार्यक्रम से लगभग 140 लाभार्थी प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर लाभान्वित हुए।
अतिथियों ने सर्व धर्म समभाव एवं समानता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में शांति और भाईचारे की स्थापना तभी संभव है जब हम आत्मा के रूप में एक-दूसरे को देखना प्रारंभ करें।
कार्यक्रम का वातावरण गहन आध्यात्मिकता और आत्मिक अनुभूति से ओतप्रोत रहा, जो सभी उपस्थितों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।





























