12 नवम्बर 2025 को सशस्त्र सीमा बल, श्रीनगर में “STOP Worrying Start Enjoying” विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदरणीय राजयोगी ब्रह्माकुमार पीयूष भाई जी ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे मन को चिंताओं से मुक्त कर जीवन को आनंदमय बनाया जा सकता है। उन्होंने समझाया कि सकारात्मक चिंतन, आत्मचिंतन और नियमित राजयोग ध्यान के अभ्यास से व्यक्ति मानसिक शांति, आत्मबल और आनंद की अनुभूति कर सकता है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने DIG सुभाष चंद नेगी जी को ईश्वरीय सौगात भेंट की और ईश्वरीय शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का वातावरण शांति, सकारात्मकता और आत्मिक प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों ने इस सत्र को अत्यंत लाभदायक बताया तथा अपने जीवन में “चिंता छोड़ो, आनंद लो” के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।






















