05 अक्टूबर 2025, रविवार को महेसाणा मुख्य सेवाकेन्द्र द्वारा ‘मेरा गाँव बने महान’ सेवा योजना के अंतर्गत बलोल ग्राम में तीन विविधतापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक सम्पन्न हुआ।
पहले कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के लिए “वानगी प्रतियोगिता” आयोजित की गई, जिसमें ग्राम की लगभग 20 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने विविध प्रकार की स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। निर्णायक के रूप में मेहकबेन् और शिल्पाबेन् उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रथम तीन विजेताओं की घोषणा कर उन्हें आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए।
दूसरे कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाओं एवं बच्चों को उत्साहवर्धक खेलों में भाग लेने का अवसर मिला। खेलों के माध्यम से सभी में उमंग, स्नेह और सामूहिकता की भावना विकसित हुई।
तीसरे कार्यक्रम के रूप में मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आँखों की जांच (Eye Check-up) भी की गई। इस चिकित्सा शिविर का लाभ 61 ग्रामीणों ने उठाया।
यह त्रिविध आयोजन ग्रामवासियों के जीवन में सकारात्मकता, स्वास्थ्य-जागरूकता और एकता की भावना को प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ।
























