श्रीनगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में मानवीय मूल्य आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन

श्रीनगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में मानवीय मूल्य आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन

9 दिसंबर 2025, श्रीनगर — हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसीएल हॉल में ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय रहा: “विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों का अभाव — शिक्षा की सबसे बड़ी चुनौती।”

इस विषय पर देशभर से पधारे आध्यात्मिक शिक्षा एवं मूल्य शिक्षण के विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया और विद्यालय स्तर से ही विद्यार्थियों में चरित्र, संस्कार एवं नैतिक चेतना को दृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि

संस्कारवान और आदर्श युवा ही राष्ट्र के भविष्य को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की वैश्विक स्तर पर आध्यात्म और मूल्य शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। अपने वक्तव्य में उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालयों में बच्चों के अवसाद की चर्चा सामान्य है, लेकिन ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रमों में आने पर ऐसा लगता है कि मनोविज्ञान की आवश्यकता ही नहीं पड़ती, क्योंकि यहां सभी प्रसन्नचित्त और सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने यह अनुभव भी साझा किया कि मात्र पाँच मिनट के मेडिटेशन से उन्हें अद्भुत शांति और विस्तार का एहसास हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव प्रो. राकेश कुमार धोड़ी ने की। इस अवसर पर शिक्षा प्रभाग क्षेत्रीय संयोजिका बीके ममता, क्षेत्रीय निदेशक बीके मेहरचंद, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. सुब्रमण्यम, गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश, राजयोगा थॉट लैब के निदेशक बीके मुकेश, तथा सुप्रसिद्ध गायक बीके पुनीत, बीके नेहा, बीके शिव कुमार, बीके नीलम समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पूर्व ब्रह्माकुमार भाई-बहनों ने श्रीनगर सेवा केंद्र से कार्यक्रम स्थल तक प्रभात फेरी निकालकर भारतीय जीवनशैली और मूल्यों की प्रेरक झलक प्रस्तुत की। वक्ताओं ने बताया कि भारतीय संस्कृति का प्रत्येक कण मूल्य-प्रधान है, और व्यक्ति अपने वाणी, वस्त्र, आचरण व व्यवहार में इन मूल्यों को धारण कर सम्मान अर्जित कर सकता है। सम्मान किसी बाहरी साधन जैसे वाहन या मोबाइल से नहीं, बल्कि अपने संस्कारों और जीवनशैली से प्राप्त होता है।

यह राष्ट्रीय सम्मेलन मूल्य-आधारित शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Srinagar — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi
Aug 4

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot
Aug 4

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
चेन्नई के हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय 'पीस ऑफ माइंड रिट्रीट' का सफल आयोजन
Chennai
Jul 31

चेन्नई के हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय 'पीस ऑफ माइंड रिट्रीट' का सफल आयोजन

आईआईटी भिलाई में ‘इनर मास्टर रिट्रीट’ के माध्यम से आंतरिक नेतृत्व और डिजिटल वेलनेस का संदेश
Bhilai
Jul 30

आईआईटी भिलाई में ‘इनर मास्टर रिट्रीट’ के माध्यम से आंतरिक नेतृत्व और डिजिटल वेलनेस का संदेश

ज्ञान सरोवर, आबू रोड में ब्रह्माकुमारीज़ के ‘Travel Towards Transformation’ राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
Abu Raj
Jul 30

ज्ञान सरोवर, आबू रोड में ब्रह्माकुमारीज़ के ‘Travel Towards Transformation’ राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

मनमोहिनी वन में पाँच दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का शुभारम्भ
Jul 29

मनमोहिनी वन में पाँच दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का शुभारम्भ

मनमोहिनी वन, आबू रोड में दिव्यांग जन राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ – राजयोग से आंतरिक शक्तियों के जागरण का संदेश
Abu Road
Jul 29

मनमोहिनी वन, आबू रोड में दिव्यांग जन राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ – राजयोग से आंतरिक शक्तियों के जागरण का संदेश

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

करनाल में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न, तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली का मिला संदेश
Karnal
Jul 27

करनाल में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न, तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली का मिला संदेश

जक्कूर रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ शिविर सम्पन्न, आत्म जागृति एवं आत्म सशक्तिकरण का मिला संदेश
Bengaluru
Jul 26

जक्कूर रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ शिविर सम्पन्न, आत्म जागृति एवं आत्म सशक्तिकरण का मिला संदेश