29 नवम्बर 2025
उमरेठ–डाकोर क्षेत्र में “Billion Minutes of Peace
Pragati International High School, Umreth
इस आरंभिक सत्र में विद्यालय के चेयरमैन वजेसींह, विद्यालय की प्रिंसिपल, समस्त शिक्षकों और सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर बीके अर्पिताबेन ने Billion Minutes of Peace अभियान के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया तथा विद्यार्थियों को शांति, एकाग्रता और सकारात्मक संकल्पों की शक्ति से अवगत कराया।
Bharat Bhuvan, Dakor (श्री श्री 1008 महंत द्वारकादासजी महाराज परिसर)
इस मुख्य कार्यक्रम में विशिष्ट संत-धर्मगुरु उपस्थित रहे:
– महंत श्री 108 दयाराम महाराज (दादुराम मंदिर)
– श्री श्री 1008 महा मंडलेश्वर जयरामदास महाराज
– महंत श्री 108 मास्तराम बापू (दादुराम समाधि, डाकोर)
इस सत्र में बीके अर्पिताबेन एवं बीके नीताबेन ने राजयोग, शांति अनुभव और संकल्प शक्ति के महत्व पर अत्यंत प्रभावशाली मार्गदर्शन दिया।
सभी अतिथियों ने शांति अभियान के इस प्रयास की सराहना की।
Anand Garbo – Descent Bakery, Umreth
यह सत्र उमरेठ शहर के नागरिकों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया।
यहाँ बीके नीताबेन ने आसानी से जीवन में अपनाए जा सकने वाले शांति अभ्यास, तनाव-मुक्ति के उपाय और राजयोग मेडिटेशन के सरल तरीकों का मार्गदर्शन दिया।
प्रतिभागियों ने सामूहिक मेडिटेशन द्वारा गहन शांति का अनुभव किया।
GD Bhatt High School, Dakor
दिवस का अंतिम सत्र GD Bhatt हाई स्कूल में आयोजित हुआ।
यहाँ बीके अर्पिताबेन ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि “Billion Minutes of Peace” अभियान का उद्देश्य विश्व में शान्ति की ऊर्जा को बढ़ाना है, और प्रत्येक व्यक्ति का एक मिनट भी विश्व-शांति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इन सभी स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित नागरिकों, संत-महंतों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय ने शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक सामूहिकता का अनुभव किया। पूर्ण दिवस भर चले राजयोग मेडिटेशन के सत्रों ने सभी को नई ऊर्जा और आंतरिक स्थिरता प्रदान की।































