9 नवंबर 2025, देहरादून, उत्तराखण्ड – उत्तराखण्ड सरकार द्वारा ब्रह्माकुमारीज के तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगवानी के लिए विशेष निमंत्रण दिया गया। इस प्रतिनिधि मण्डल में बीके मंजू, बीके मीना एवं बीके सुशील शामिल थे।
देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शुभागमन के दौरान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल ने प्रधानमंत्री जी से विशेष भेंट की और उन्हें ईश्वरीय संदेश प्रदान किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि “यह दशक उत्तराखण्ड का है”— यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों की क्षमता और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक शक्ति ही उसकी असली पहचान है और कहा: “देवभूमि उत्तराखण्ड भारत की आध्यात्मिक धड़कन है।”
फोटो: देहरादून – इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ईश्वरीय संदेश देते हुए बीके मंजू, बीके मीना एवं बीके सुशील।


























