अध्यात्म से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाएं

December 17, 2023

अध्यात्म से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाएं 

हम सभी के जीवन में तन, मन, संबंध संपर्क, हमारी भूमिकाएँ और धन संपत्ति पाँच मुख्य क्षेत्र होते हैं। जैसे-जैसे हम जीवन में आगे बढ़ते हैं, तो कभी-कभी इन सभी क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव आते हैं। अक्सर हमें जीवन में असंतुष्टता तब महसूस होती है जब हमारे मन में व्यर्थ संकल्प चलने लगते हैं और सकारात्मक विचार कम हो जाते हैं। इसलिए आइए, उन 5 तरीकों पर गौर करें; जिनके द्वारा हम अपने जीवन के इन क्षेत्रों में कुछ भी नेगेटिव होने पर निरंतर संतुष्टि का अनुभव कर सकते हैं और यही जीवन की सच्ची सफलता है।

 

  1. सकारात्मकता द्वारा फुल स्टॉप लगाने का अभ्यास करिए – सच्ची सफलता का अर्थ है; जिस भी परिस्थिति और व्यक्ति के साथ आप काम कर रहे हैं उनके अनुसार पॉजिटिव थॉट्स क्रिएट करने की क्षमता। इसके लिए आपको, अपने विवेक द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान के पॉइंट को स्थितिनुसार एप्लाई करके, मन में धारण करने से नकारात्मक परिस्थिति में भी संतुष्टि की अनुभूति होगी। 

 

  1. परिस्थिति आने पर, परमात्मा से जुड़ें और सॉल्यूशन पूछें – जब भी मन कन्फ्यूज्ड हो, तो कुछ पलों के लिए परमात्मा से जुड़ें, उनके साथ स्थिति को साझा करें और समाधान पूछें। परमात्मा सबसे बुद्धिमान और विवेकशील हैं, जिनके पास हमारी सभी समस्याओं को हल करने और हमारे मन बुद्धि को शांत और संतुष्ट करने की चाभी है।

 

  1. धैर्यता के साथ पॉजिटिव फ़्यूचर की रिएलिटी के बारे में थॉट्स क्रिएट करें – हमारा जीवन एक एग्जामिनेशन हॉल की तरह है, जहां हमें प्रतिदिन जीवन में आने वाली विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जरूरी है कि, जीवन की प्रत्येक परीक्षा को संतोष की भावना के साथ पास किया जाए और यह तभी संभव है जब हम धैर्यवान हों। तब हमारे जीवन का ड्रामा हमारे लिए पॉजिटिव रिएलिटी बनाता है।

 

  1. परिस्थितियां आने पर स्वयं के अंदर जाएं और एक डिटैच्ड ऑब्जर्वर वा साक्षी भाव से चीजों को देखें- हम सभी का जीवन सुव्यवस्थित नहीं है और इसमें बहुत सारी अप्रत्याशितता या अनसर्टेनिटी है, मतलब कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसके लिए हर एक स्थिति को एक डिटैच्ड ऑब्जर्वर के रूप में देखना बहुत जरूरी है क्योंकि यह हमारी मानसिक और भावनात्मक एनर्जी को संरक्षित करता है और हमें बिना किसी चिंता के संतुष्ट और हल्का रखने में मदद करता है।


5. दिन में कुछ समय के लिए ब्रेक लें – जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नकारात्मक परिस्थितियों से घिरे होने पर भी खुश रहने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है; दिनभर में आत्म-चिंतन के लिए कुछ समय का ब्रेक लेना और जीवन के उन कार्यों में ज्यादा इन्वॉल्व नहीं होना, जोकि हमें कभी कभी मानसिक रूप से थका कर असंतुष्ट कर देते हैं।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

13th jan 2025 soul sustenence hindi

ब्रह्माकुमारीज का 7 दिवसीय कोर्स (भाग 1)

क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।

Read More »
12th jan 2025 soul sustenence hindi

5 संकेत जो दर्शाते हैं कि अच्छाई की ऊर्जा फैल रही है!

क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।

Read More »
11th jan 2025 soul sustenence hindi

सुनने को महत्व दें, जजमेंटल न बनें

क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।

Read More »