सादगी को अपने जीवन पर हावी होने दें

December 30, 2023

सादगी को अपने जीवन पर हावी होने दें

क्या आप समय-समय पर महसूस करते हैं कि आपकी पहचान आपके वास्तविक और प्रमाणिक रूप से हटकर किसी और के अनुसार हो गई है? क्या आपको भी इस बात का भय है कि, यदि आप दुनियावी समाज के अनुरूप नहीं चलेंगे तो आपको जज किया जाएगा, आपको लेबल या अस्वीकार किया जा सकता है? क्या आप जानते हैं कि, जब हम दूसरों द्वारा स्वीकार, सराहना किए जाने या स्वीकृत किए जाने के लिए जीते हैं, तब हम वास्तविक रूप से अपनी प्रामाणिकता को खत्म कर रहे होते हैं। दूसरे लोगों की अपेक्षाओं और विचारों से हमारा मन अव्यवस्थित और तनावग्रस्त हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि खुद को स्वीकार करें, सम्मान दें और जो कुछ भी हमारे लिए सुविधाजनक हो वह करें। स्वयं से स्वयं का संबंध न खोने दें। हमारे अंदर स्वयं के बारे में सोचने के लिए, जैसा हम महसूस करते हैं उसे व्यक्त करने के लिए या जो हम सोचते हैं और जो करना चाहते हैं उसे बोलने के लिए हिम्मत और निष्ठा होनी चाहिए। इसे ही सरलता या सादगी कहा जाता है और जब हम अपने मन को सरल कर लेते हैं तो हमारा जीवन ही सरल हो जाता है। जरूरी है कि, चाहे हम घर पर हों, काम पर हों या फिर किसी भी सामाजिक समारोह में हों; अपनी आदतों, अपने वैल्यूज और अपने व्यवहार को परिभाषित करें और उन पर कायम रहें। खुद को याद दिलाएं कि, चाहे आहार हो, पहनावा हो या रहन सहन हो, मैं स्वयं तय करता हूं कि, मेरे लिए क्या सही है। मैं सादगी और प्रामाणिकता चुनता हूं।

क्या आप मानते हैं कि कहीं न कहीं, हमनें अपने जीवन के हर पहलू को जटिल बना लिया है? तो क्या आप उस सादगी भरे समय में वापस जाना चाहते हैं जब आप संयमित जीवन जीते थे और सामान्य मोमेंट्स में भी खुद को खुश पाते थे? आज हम कहते हैं कि, हमारे रिलेशन मुश्किल हैं, जॉब्स कठिन हैं, बच्चों को पालना एक चुनौती से कम नहीं है, स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है….पर सच्चाई तो ये है कि दुनिया जटिल नहीं है, बल्कि हमारा मन अधिक सोचने, अतीत को पकड़कर रखने, उन चीजों को नियंत्रण करने की कोशिश करना, जो हम नहीं कर सकते, जोश में आ जाना और ऑटो- पायलट मोड में रहने के कारण जटिल हुआ है। इसलिए हमारा मन, बुद्धि और शरीर लगातार तनाव में रहते हैं। और यही तनाव हम रेडिएट करते हैं और वापस यही तनाव, क्रोध, भय और दर्द की एनर्जी को कंज्यूम करते हैं। अब समय है कि, हम अपने मन को, जीवन को और विश्व को सरल बनाएं। आज जरूरी है कि हम अपने दिमाग को उन सभी चीजों से मुक्त करने के लिए प्रोग्राम करें जो हमें चीजों को सरल रखने से रोकते हैं। सरलता को अपने ऊपर हावी होने दें। धीरे- धीरे हमें यह अहसास होगा कि, यह हमारे लिए और हमारे साथ रहने या काम करने वाले लोगों के लिए अपार स्वतंत्रता और प्रसन्नता लाता है।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" cache="1" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]
13 June 2025 soul sustenance Hindi

स्वयं को ब्लेस कैसे करें?

https://youtu.be/UPQS0cK9fLk हम सभी ने अपने जीवन में साधु महात्माओं, माता-पिता, शिक्षक, परिवार के सदस्यों और मित्रों द्वारा दिए गए “आशीर्वाद की पॉवर” को अनुभव किया

Read More »