2 books

आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्य (भाग 1) सिखाती है कि, कैसे छोटी-छोटी बातों में भी आध्यात्मिकता और नैतिकता को जीकर जीवन को आनंदमय बनाया जा सकता है। इसमें आत्मा और परमात्मा की गहराई को सरल शब्दों में समझाया गया है। इसे पढ़ने से भीतर स्थायी शांति, सच्ची मुस्कान और हर परिस्थिति में मजबूत रहने की शक्ति स्वतः जागृत होने लगती है।

पुस्तक भाग्यविधाता ब्रह्मा कुमारीज़ के यज्ञ की दादियों और वरिष्ठ भाइयों के अनमोल अनुभवों का संकलन है। यह पुस्तक बताती है कि ईश्वरीय यात्रा में उन्होंने किन चुनौतियों का सामना किया और कैसे बाबा की याद और सेवा से अपने भाग्य को सँवारा। इसे पढ़कर, न केवल यज्ञ का इतिहास और आत्म-परिवर्तन की कहानियां जान सकेंगे, बल्कि अपने जीवन में भी दृढ़ता और ईश्वरीय प्यार को अनुभव कर सकेंगे।