1) बाबा की पढ़ाई प्रैक्टिकल में लानी है। सुनना और बनना साथ-साथ हो। सर्व शक्तियाँ जरूरी हैं, एक भी कमी होगी तो वही अंतिम समय पेपर बनेगी। बाबा ने पेपर भी बता दिया — “नष्टोमोहा स्मृति लब्धा”।
2) संबंधों का मोह कम हो जाता है, लेकिन आदतों का मोह रह जाता है — खाने, पहनने, सुनने-सुनाने में। आदत का मोह ही नष्टोमोहा बनने नहीं देता।
3) अंत समय चार प्रकार के पेपर आएंगे — माया के वार, प्रकृति के विकराल रूप, संबंधों की परीक्षा, और अशुद्ध आत्माओं का प्रभाव। पर हमें केवल परमात्म शक्ति का सहारा लेना है।
4) मुरली ऐसे सुनो जैसे बाबा पर्सनली मुझसे बात कर रहे हैं। हर शब्द का अनुभव करो, तो मुरली में मज़ा आएगा और मन नहीं भटकेगा। और दूसरा बाबा जो भी शब्द कहे उसका अनुभव करते जाओ, जैसे बाबा ने कहा कि अभी तुमने चक्र पूरा किया अब तुम्हे परमधाम चलना है तो उस समय परमधाम की स्मृति आए, परमधाम सामने आ जावे। फिर न झुटका न उबासी आयेगी।
5) मम्मा ने कहा — व्यर्थ संकल्प के 5 गेट हैं: क्यों, क्या, कैसे, कब, कौन। इनसे व्यर्थ बढ़ता है, इसलिए सावधान रहो।
6) सदा इसी खुशी और नशे में रहो — मैं कोटों में कोई आत्मा हूँ, बाबा के दिल-तख्त नशीन हूँ। देह-अभिमान में आकर यह स्थिति मत छोड़ो! बाबा कहते बच्चे - दिल तख्त को छोड़ कर देह अभिमान की मिट्टी में नहीं जाओ।
7) सहन शक्ति परमात्मा की देन है। श्रीमत समझकर सहन करेंगे तो कठिन नहीं लगेगा और दुआएँ मिलेंगी।
8) समस्या आए तो मन-रूपी विमान से परमधाम पहुँच जाओ। ऊँची स्थिति से देखने पर समस्या छोटी लगती है। मन विमान, हिम्मत-उमंग के पंख, ज्ञान-योग का पेट्रोल और “मेरा बाबा” का स्विच — तो तुरंत बाबा के पास पहुँच सकते हैं।
10) सर्व शक्तियां हैं लेकिन समय पर यूज न करे तो होना या न होना बराबर हैं। सर्व शक्तियों का स्टॉक तभी यूज़ कर सकेंगे जब स्टॉप अर्थात बिंदी लगाएंगे। एक मैं आत्मा बिंदी, दूसरा बाबा बिंदी और तीसरा ड्रामा में जो बीत गया वो भी फुलस्टॉप, यह तीन बिंदी रोज अमृतवेले लगाओ।

