दादी संदेशी जी ने अपने अनुभव सुनाते हुए यज्ञ के शुरुआती दिनों की ऐसी यादें साझा कीं, जिन्हें सुनकर ऐसा लगता है जैसे हम स्वयं उस समय में पहुँच गए हों। 12 वर्ष की उम्र में ओम निवास में आना, 60 कन्याओं का साथ रहना और बाबा-मम्मा की पालना में जीवन बिताना… कितना अनोखा था वह समय!
दादी बताती हैं कि पहले उनका नाम लक्ष्मी था, लेकिन फिर उन्हें “संदेशी” नाम से पुकारने लगे। आखिर यह नाम कैसे पड़ा? और ध्यान में बाबा और मम्मा के कौन-से दृश्य दिखाई देते थे?
बाबा बहुत रमणीक थे। बच्चों के साथ खेलना, हँसाना, गीत बनाना और सबको प्यार से समझाना—बाबा की ऐसी कौन-सी बातें थीं, जो आज भी दादी के दिल में ताज़ा थीं?
दादी ने बाबा के साथ बिताए अंतिम डेढ़ महीने की याद भी साझा की। बाबा का वह अंतिम समय कैसा था? उस समय दादी के मन में कौन-सा संकल्प आया?
बाबा के पत्रों में भी बहुत ताकत मिलती थी। उनके पत्रों में लिखे “नूर ए रतन, लाडले मीठे बच्चे को याद प्यार” जैसे शब्दों में कितना स्नेह समाया हुआ था!
आइए, यज्ञ के शुरुआती दिनों, बाबा-मम्मा की अनोखी पालना और दादी संदेशी जी के अपने अनुभवों को उन्हीं के मुख से सुनें।


