आई शिव की जयंती फिर से आई है
दिल में खुशी की बजे शहनाई है
शिव अवतरण का ये दिन है बाबा का जनम दिन है
आओ झूमे गाए हम शुभ घड़ी आई
शिव की जयंती की देते है हम दिल से बधाई
बाबा संग हम बच्चोके दिव्य जनम की बधाई
शिव और शालिग्राम हम दोनों का दिन है खास
अलौकिक जन्मदिन का प्यारा है एहसास
अपने माथे पर चमके भाग्य का सितारा
रूहानी गुलाब के जैसे खिला अपना ये चेहरा
सागर सी गहरी अम्बर से ऊंची खुशियां पाई
शिव की जयंती की देते है दिल से सबको बधाई
बाबा और हम बच्चोके दिव्य जनम की बधाई
संकल्प शक्ति कभी व्यर्थ नहीं गवाए
विश्व कल्याण के प्रति ही इसको लगाए
मन बुद्धि से प्रकाश की किरणे फैलाएंगे
सच्चाई सफाई से आगे बढ़ जाएंगे
एक बाबा और मै दिल में ना दूजा कोई
दिल में ना दूजा कोई
शिव की जयंती की देते है हम दिल से बधाई
बाबा और हम बच्चोके दिव्य जनम की बधाई
श्रेष्ठ स्मृति का तिलक लगा है पवित्रता का व्रत है लिया
ब्रम्हचारी ब्रह्मचारी को अपना लिया
संकल्प बोल और कर्म में पवित्रता समाई हु
कर्मयोगी जीवन की अनुभूति सदा ही हो
दूसरे को न देखे याद रहे अपना स्वमान
ब्रम्हा बाबा के समान बनना है हमें महान
ब्रम्हा बाबा के समान बनना है हमें महान
आई शिव की जयंती फिर से आई है
दिल में खुशी की बजे शहनाई है
शिव अवतरण का ये दिन है बाबा का जनम दिन है
आओ झूमे गाए हम शुभ घड़ी आई
शिव की जयंती की देते है हम दिल से बधाई
बाबा संग हम बच्चोके दिव्य जनम की बधाई
