आओ जलाएँ शान्ति के दीपक, पावन पथ निर्माण करें
पावन पथ निर्माण करें
घोर निराशा के तम में, शुभ आशा का संचार करें
आओ जलाएँ शान्ति के दीपक, पावन पथ निर्माण करें
हर मन की सच्ची शान्ति ही, विश्व शान्ति आधार है
प्रेम, एकता में दिखता, प्यारा सुखमय संसार है
साथ चलें सबको लेकर हम, जन-जन का कल्याण करें आओ जलाएँ शान्ति के दीपक, पावन पथ निर्माण करें
हम हैं शान्ति स्वरूप आत्मा, शान्ति अपनी शान है
शान्तिधाम घर, शान्ति सागर, शिव की हम सन्तान हैं
मानवता से शून्य मनुज में, दिव्य ज्ञान का प्राण भरें
आओ जलाएँ शान्ति के दीपक, पावन पथ निर्माण करें
आँख उठाए देख रहा है, आज विश्व भारत की ओर
मेरे भारतवासी जागो, होता स्वर्णिम युग का भोर
अमर ज्योति बन हर प्राणी को, शान्ति-सुख प्रदान करें आओ जलाएँ शान्ति के दीपक, पावन पथ निर्माण करें
पावन पथ निर्माण करें
