आप हमको यूं मिले जो मिली है जिंदगी
आप हमको यूं मिले जो मिली है जिंदगी
आसुओं की जगह भर दी आंखो में लाखों खुशी
आप हमको यूं मिले जो मिली है जिंदगी
तन के पिंजरे में ये पंछी आत्मा का कैद था
तन के पिंजरे में ये पंछी आत्मा का कैद था
रोग मन को कितने घेरे पर न कोई वैद था
रोग मन को कितने घेरे पर न कोई वैद था
दर्द दिल के दूर कर होटों पर ला दी हंसी
आसुओं की जगह भर दी आंखो में लाखों खुशी
आप हमको यूं मिले जो मिली है जिंदगी
हम अकेले थे सफर में हमसफर आकर मिला
हम अकेले थे सफर में हमसफर आकर मिला
हम भटक सकते नहीं अब आपका ये वर मिला
रोशनी है राहों में भर दी आत्मा की ज्योति जगी
आसुओं की जगह भर दी आंखो में लाखों खुशी
आप हमको यूं मिले जो मिली है जिंदगी
याद से हम क्या बन गए मांगा था क्याऔर क्या मिला
याद से हम क्या बन गए मांगा था क्याऔर क्या मिला
भर गया दामन रुका ना देने का वो सिलसिला
मिल गया जैसे समन्दर ओस भर की प्यास थी
आसुओं की जगह भर दी आंखो में लाखों खुशी
आप हमको यूं मिले जो मिली है जिंदगी
आसुओं की जगह भर दी आंखो में लाखों खुशी
आप हमको यूं मिले जो मिली है जिंदगी
