आपने बाबा हमें कितनी हंसी तकदीर दी
आपने बाबा हमें कितनी हंसी तकदीर दी
जिंदगी जीने की हमको एक नई तदबीर दी
आपने बाबा हमें
आपकी नजरों से बाबा प्यार का अमृत पिए
आपकी नजरों से बाबा प्यार का अमृत पिए
सीख कर दुनिया से मरना आपके दिल में जिए
गम से गाफिल है फ़िक्र की तोड़ हर जंजीर दी
गम से गाफिल है फ़िक्र की तोड़ हर जंजीर दी
जिंदगी जीने की हमको एक नई तदबीर दी
आपने बाबा हमें
क्या निराली शान है दिल तख्त पर हमें रख लिया
क्या निराली शान है दिल तख्त पर हमें रख लिया
खुद से ऊंचा मान देकर नाम दिल पर लिख लिया
ताज,तख्त और तिलक की हमको अमर जागीर दी
ताज ,तख्त और तिलक की हमको अमर जागीर दी
जिंदगी जीने की हमको एक नई तदबीर दी
आपने बाबा हमें
शुभ कर्म की कलम से कल का लिखे इतिहास हम
शुभ कर्म की कलम से कल का लिखे इतिहास हम
प्रेम पावन एकता की आओ करें मिल रास हम
भरने को रूहानी रंग से जग की है तस्वीर दी
भरने को रूहानी रंग से जग की है तस्वीर दी
जिंदगी जीने की हमको एक नहीं तदबीर दी
आपने बाबा हमें कितनी हंसी तकदीर दी
जिंदगी जीने की हमको एक नई तदबीर दी
आपने बाबा हमें
