अपनी करुणा किरणों को हम सब पे बिखेरे हो
अपनी करुणा किरणों को हम सब पे बिखेरे हो
तभी तो कहते है सभी हृदय से
तभी तो कहते है सभी हृदय से
प्रभु तुम मेरे हो
अपनी करुणा किरणों को हम सब पे बिखेरे हो
सुंदर तन मन सुंदर जीवन सुंदरसा संसार
सुंदर तन मन सुंदर जीवन सुंदरसा संसार
एक बनाई सुंदर सृष्टि एक विश्व परिवार
फिर से उबार बाहों में हम सबको घेरे हो
अपनी करुणा किरणों को हम सब पे बिखेरे हो
दुख से कातर होकर हमने तुमको प्रभु पुकारा
दुख से कातर होकर हमने तुमको प्रभु पुकारा
सुख बरसाने परमपिता तुमने ब्रह्मा तन धारा
ज्ञान का सूरज बनके करते
ज्ञान का सूरज बनके करते दूर अंधेरे को
अपनी करुणा किरणों को हम सब पे बिखेरे हो
भारत के फिर भाग्य जगे जग सारा खींचता आ रहा
भारत के फिर भाग्य जगे जग सारा खींचता आ रहा
ओम शांति से विश्व शांति का रंग क्षितिज पर छा रहा
ओ जादूगर जाने कैसे
ओ जादूगर जाने कैसे जादू फेरे हो
अपनी करुणा किरणों को हम सब पे बिखेरे हो
अपनी करुणा किरणों को हम सब पे बिखेरे हो
तभी तो कहते सभी हृदय से
तभी तो कहते सभी हृदय से
प्रभु तुम मेरे हो
अपनी करुणा किरणों को हम सब पे बिखेरे हो
अपनी करुणा किरणों को हम सब पे बिखेरे हो
हम सब पे बिखेरे हो
हम सब पे बिखेरे हो
____________________________
