मेरे बाबा प्यारे बाबा
दिल में तुम हो प्यारे बाबा
आसमान से बरसे बूंदे अमृत की
दिल में गूंजे धुन वो प्यारी मुरली की
आसमान से बरसे बूंदे अमृत की
दिल में गूंजे धुन वो प्यारी मुरली की
मीठी वाणी मीठा मधुबन
मीठी वाणी मीठा मधुबन
बारिश ये हरदम बाबा ये तेरे गीतों की
तेरी यादों में खो जाए हम
तेरी बाहों में खो जाए हम
मेरे बाबा प्यारे बाबा
दिल में तुम हो प्यारे बाबा
हरपल मेरा दिल ये नाचे
प्यार में तेरे गीत ये गाए
हरघड़ी तू सुख दे जाए
तेरे खयालों में हम खो पाए
तेरे प्यार का ये मौसम सुहाना
मन में बसे बस तेरा फसाना
अमृत की धारा बहती जाए
मधुर मिलन की तरंगें लहराए
आसमान से बरसे बूंदे अमृत की
दिल में गूंजे धुन वो प्यारी मुरली की
तेरी नजर जो दूर बरसाए
हर लम्हा ये दूह को महकाए
तेरी झलक जो दिल में समाये
हर सांस में नाम तेरा ही आए
तेरी याद में जो चैन पाया
तेरी संग ही मन मुसकाया
हर दर्द मेरा तूने मिटाया
प्यार का दरिया मुझमें समया
आसमान से बरसे बूंदे अमृत की
दिल में गूंजे धुन वो प्यारी मुरली की
मीठी वाणी मीठा मधुबन
मीठी वाणी मीठा मधुबन
बारिश ये हरदम बाबा तेरे गीतों की
तेरी यादों में खो जाए हम
तेरी बाहों में खो जाए हम
__________
