आवाज़ से परे, मधुर साज़ से भरे
अंदाज में बुलाए बाबा, पुकार के
बच्चे आओ…..
2.
सितारों से दूर, सितारों का जहाँ,,
रहता परम सितारा, बेहद सुकून वहाँ।
बच्चे आओ…..
3.
नूरे समंदर, दिखता सुंदर
लहराए निरंतर, आनंदित अंतर।
मौजों की मौज लेने का है समा
वो प्रेम डोर से खींचे वहाँ।
जी भर निहार के, लिए पंख प्यार के
हम उड़ चले…
(आवाज़ से परे..)
4.
राहें देखे बाबा बांहे खोले
दिल से सुन ले, मृदुल स्वर में वो बोले
कुर्बान करके आ पुराना जहाँ
सुन प्यार से पुकारे वो शिव शमा।
(जी भरे निहार के…)



