

अब दाता हम बने समय की यही पुकार सुख दाता हम बने करे सबका उद्धार खुशियों से भरपूर कर ले दुख सभी के दूर कर ले हो हो हो खुशियों से भरपूर कर ले दुख सभी के दूर कर ले हम सभी के इष्ट देव सभी को हो दीदार अब दाता हम बने समय की यही पुकार बाबा के हम सेवा साथी एक पल भी कभी अलग न होते याद और सेवा में मगन जैसे दिया संग रहती बाती अपकार करे कोई तो भी करे उपकार अब दाता हम बने समय की यही पुकार शिव बाबा को जाना हमने अपना पिता उसे माना हमने वरसे का अधिकार मिल गया सूर्यवंशी का राज्य है पाया जैसा लक्ष्य वैसा लक्षण जीवन में उतार अब दाता हम बने समय की यही पुकार हम है दाता देनेवाले नहीं किसीसे लेनेवाले देने में ही लेना है अपना खजाना बढ़ाना है बाबा का ये कहना हमे ये बारम्बार अब दाता हम बने समय की यही पुकार सुख दाता हम बने करे सबका उद्धार खुशियों से भरपूर कर ले दुख सभी के दूर कर ले हम सभी के इष्ट देव सभी को हो दीदार अब दाता हम बने समय की यही पुकार