"अब तो मेरे बाबा अब तो मेरे बाबा
तेरे साथ ही है रहना जब से मिले हो दिल कहता
जब से मिले हो दिल कहता
पल भर दूर ना रहना
अब तो मेरे बाबा अब तो मेरे बाबा
देखते ही तुमको बाबा खुद को भूल जाता हुं
मन दर्पण में तुमको बाबा मैं सदा ही पाता हुं
हर एक लम्हा दिल का हाल बाबा तुमसे ही कहना
कितने आए आंधी तूफान
कितने आए आंधी तूफान तुझसे ना बिछड़ना
अब तो मेरे बाबा अब तो मेरे बाबा
कितना मीठा बाबा मेरा जीवन मीठा कर दिया
ज्ञान गुण और शक्तियों से जीवन को भर दिया
तेरी यादों में हरदम बाबा मुझे तो यूं मुस्कुराना
मुझको तराशा मेरे रहबर
मुझको तराशा मेरे रहबर देता दिल का तराना
अब तो मेरे बाबा अब तो मेरे बाबा
मैं मुसाफिर उस राह का जन्नत ही मेरी मंजिल
मैं बाबा का बाबा मेरा गाए सदा मेरा ये दिल
खुशनुमा सफर ये मेरा मैं प्रभु का दीवाना
जाऊ जिधर अब तो बाबा
जाऊ जिधर अब तो बाबा तेरे संग संग चलना
अब तो मेरे बाबा अब तो मेरे बाबा
अब तो मेरे बाबा अब तो मेरे बाबा
अब तो मेरे बाबा अब तो मेरे बाबा"
