हमें अभी समझ आई है कि "मैं आत्मा हूँ"। हमें कोई जप नहीं जपना है, मंत्र नहीं जपना है, लेकिन निरंतर बाबा की याद रहे — यह अटेंशन रखना है। मुख नहीं चलाना है, बुद्धि से बाबा की याद में रहना है। यही हमारी प्रैक्टिकल लाइफ बनाने का पुरुषार्थ है।
उसके लिए कर्म श्रेष्ठ बनाना है। हम चैतन्य आत्मा, चैतन्य पिता के साथ हैं। योग-अग्नि से पाप नाश होते हैं और हमें हेल्थ, वेल्थ और हैप्पीनेस मिलती है।
योग के लिए अमृतवेला गोल्डन समय है। तभी प्रकृति भी शांत रहती है। रात के समय में वाइब्रेशंस अच्छे नहीं होते हैं। अमृतवेला योग से धारणा में भी रहने की शक्ति मिलती है; देही-अभिमानी बन सकते हैं।
अमृतवेला योग करना हमारा फाउंडेशन है। इससे हमें ईश्वरीय-बल मिलता है, हमारी प्रारब्ध भी बनती हैं और लाइफ सरल बन जाती है।
खानपान की शुद्धि भी रखनी है — जैसा अन्न, वैसा मन। पावन होने के लिए ज्ञान और योग की जरूरत है। परमात्मा को याद से हम पावन बनते हैं। परमात्मा हमें सदा सर्वसुख देने वाला है।
घर-गृहस्थ में रहना कोई विकार नहीं है, लेकिन गृहस्थ में रहते दुख देने वाले पांच विकारों को छोड़ना है। दिन की शुरुआत बाबा की याद से करनी है। अमृतवेला आत्मा और परमात्मा मिलन का श्रेष्ठ समय है।

