अपनी अनंत किरने बाहे सा पसारे
अपनी अनंत किरने बाहे सा पसारे
गुण शक्तियों की माला हमारे गले में डाले
बाबा तुम हमारे हो बाबा प्यारे प्यारे
शीतल सी ये रश्मियां हमपर बिखर रही है
आनंद की फुहारे प्रतिपल बरस रही है।
शीतल सी ये रश्मियां हमपर बिखर रही है
आनंद की फुहारे प्रतिपल बरस रही है।
अनुभूतियां में रंगे रूहानी ये इशारे
बाबा तुम हमारे हो बाबा प्यारे प्यारे
जो बीज में है एक विशाल तरूवर समाया
तुममें होकर लवलीन तुमसा स्वरूप पाया
जो बीज में है एक विशाल तरूवर समाया
तुममें होकर लवलीन तुमसा स्वरूप पाया
अव्यक्त है अनूठे न्यारे ये नजारे
बाबा तुम हमारे हो बाबा प्यारे प्यारे
है ब्रम्ह घर में ये अरुणिमा सी फैली है लाली
अनुपम ये शाश्वत है शांति सुख की छटा निराली
है ब्रम्ह घर में ये अरुणिमा सी फैली है लाली
अनुपम ये शाश्वत है शांति सुख की छटा निराली
महाचंद्र को चैतन्य तारा भले निहारे
बाबा तुम हमारे हो बाबा प्यारे प्यारे
अपनी अनंत किरने बाहे सा पसारे
अपनी अनंत किरने बाहे सा पसारे
गुण शक्तियों की माला हमारे गले में डाले
बाबा तुम हमारे हो बाबा प्यारे प्यारे
तुम हमारे हो बाबा प्यारे प्यारे
-------------------------------------
