"ब" की भाषा
आओ सीखें "ब" की भाषा,
जो जगाए जीने की आशा।
दूर करे दिल की निराशा,
पूरी करे शुभ अभिलाषा।
ब से बाबा — सबसे न्यारे,
ब से बिंदु — परम प्यारे।
ब से ब्रह्मलोक — परम शांति का धाम,
ब से ब्रह्ममुहूर्त — परम मिलन का नाम।
ब से ब्रह्मा भोजन — प्रसाद स्नेह भरा,
ब से ब्रह्मचर्य — व्रत है हमारा।
आओ सीखें "ब" की भाषा,
जो जगाए जीने की आशा।
ब से बापदादा —हम सबके सहारे,
ब से ब्रह्मा बाबा — सदा संग हमारे।
ब से ब्रह्माकुमारी —शक्ति की मिसाल,
ब से ब्रह्माकुमार — सदा करे कमाल।
ब से बालक —कल के नायक,
ब से बुद्धिबल — हर पल सहायक।
आओ सीखें "ब" की भाषा,
जो जगाए जीने की आशा।
ब से बंधन मुक्त — बनें स्वतंत्र आत्मा,
ब से बुलावा —प्रेम से बुलाए परमात्मा।
ब से बरसात — ज्ञान की बरखा आई,
ब से बून्द — सच्चाई हर ओर छाई।
ब से बड़ा दिल — हो सबके लिए प्यार,
ब से बरकत — बाप की मिले अपार।
आओ सीखें "ब" की भाषा,
जो जगाए जीने की आशा।
ब से बोल — वाणी में मिठास,
ब से बाटना — खुशी की सकाश।
ब से बख्शीश — स्वर्ग की सौगात,
ब से बादशाही— वाह क्या बात।
"ब" से जागे सच्ची प्रीत,
जीवन बने परम संगीत।
ज्ञान से भरा है ये गीत,
बाबा से हो सच्ची प्रीत।
आओ सीखें "ब" की भाषा,
जो जगाए जीने की आशा।
दूर करे दिल की निराशा,
पूरी करे शुभ अभिलाषा।
