बाबा कहते हैं— ओम के अर्थ-स्वरूप में स्थित रहना है। बाबा ने हमें हमारे आदि-अनादि स्वरूप की पहचान दी है। मैं ज्योति-स्वरूप आत्मा, शांतिधाम निवासी हूँ। प्रकृति को धारण करते हुए भी उससे न्यारी, उसकी मालिक और उसे चलाने वाली चैतन्य शक्ति हूँ।
हमें बार-बार इसी स्वरूप की स्मृति में रहना है और स्मृति-स्वरूप बनना है, ताकि उस स्वरूप की शक्ति अंदर जागृत रहे। शांति मेरा स्वरूप है। मैं शरीर से न्यारी, अति सूक्ष्म प्रकाश-स्वरूप आत्मा हूँ।
योग के समय शब्दों और संकल्पों से परे जाकर अपने शांत स्वरूप का अनुभव करें। मैं आत्मा अनादि और अविनाशी हूँ, शांतिधाम में सर्व कर्मबंधनों से मुक्त हूँ। श्रेष्ठ संकल्प हमें प्रकृति के भान से न्यारा कर शक्ति का अनुभव कराते हैं।
बाबा सर्वशक्तिमान हैं और हम उनकी शक्ति से जागृत होते हैं। बाबा नॉलेजफुल हैं, मैं मास्टर नॉलेजफुल हूँ; बाबा पावरफुल हैं, मैं भी पावरफुल आत्मा हूँ। इस स्वरूप को अनुभव करते हुए बाबा की याद में समा जाएँ—बाप और मैं, और कोई संकल्प नहीं।
अंदर से स्वयं से चेक करें—प्रकृति में रहते हुए भी क्या मैं उससे न्यारी और शक्तिशाली हूँ? जितना बाबा मुझे प्यार करते हैं, उतना ही बाबा की प्यारी बनूँ।
अपने अनादि, अविनाशी, शांत और प्रकाश-स्वरूप में स्थित रहकर संगठन में, कर्म करते हुए भी साक्षी बन अपना पार्ट बजाएँ। इससे प्रकृति भी स्थिर रहेगी और हमारी स्थिति भी शक्तिशाली बनेगी।

