बाबा है तू ही मेरा एक साथ रे
दूसरा न कोई मुझे लगता प्यारा रे
बाबा है तू ही मेरा एक साथ रे
लाख लाख शुक्रिया तूने जो अपना बनाया
दिल मेरा जमाने में तूने आके चुराया
एक राय तेरी है एक याद मे रहू
बाबा है तू ही मेरा एक साथ रे
टूटे हुए दिल का तू है एक सहारा
बस टुटी हुई नईया को देता हैं किनारा
पार करनेवाला है तू ही खिवैया रे
बाबा है तू ही मेरा एक साथ रे
तू सबका है सहारा और साभिका है तू प्यारा
लगता मुझे दिलबर मेरे जीवन का सहारा
तेरी बिन जीवन मेरा अधूरा सा लगे
बाबा है तू ही मेरा एक साथ रे
‘------’बाबा न कभी तुझको भूलू
एक याद में खोई और सारी जग को भूलू
आंख मेरी बंद न हो तेरी याद में रहे
बाबा है तू ही मेरा एक साथ रे
दूसरा न कोई मुझे लगता प्यारा री
बाबा है तू ही मेरा एक साथ रे
___________________________
