बाबा की यहीं आज्ञा दृढ़ता से करें प्रतिज्ञा
बाबा की यहीं है आज्ञा दृढ़ता से कर ले प्रतिज्ञा
प्रत्यक्षता का आधार यहीं बाबा समझाएं
किसी हालत में कभी हारेंगे नहीं विजयी बन जाएं
हमारे पिता है समर्थ भगवान
हम है शिवपिता की समर्थ संतान
जनमसिद्ध अपना अधिकार सर्व शक्तियां पाया उपहार
मेरा बाबा इस स्मृति में सर्व ख़ज़ाने पाए हमने
बाबा की यहीं आज्ञा दृढ़ता से करें प्रतिज्ञा
मेरे मीठे बाबा मेरे प्यारे बाबा
मेरे प्यारे बाबा मेरे ब्रह्मा बाबा
ब्रह्मा बाबा का दिन है वतन को जाने का
स्मृति दिवस ये विशेष है स्वयं को समर्थ बनाने का
खुद को अव्यक्त बनाकर खुद को छुपाया गुप्त रहकर प्रत्यक्ष करने तुम बच्चों को
शिवबाबा ओ ब्रह्माबाबा जगदंबा मा
त्रिमूर्ती वरदानों का है सर पे साया
सफलता सदा ही मिला है अधिकार
चारों ओर ही हो जयजयकार
बाबा को प्रत्यक्ष करना ही है
नगाडा फिर से बजना ही है
बाबा की यहीं है आज्ञा दृढ़ता से करें प्रतिज्ञा
मेरे मीठे बाबा मेरे प्यारे बाबा
मेरे प्यारे बाबा मेरे ब्रह्मा बाबा
चाहें जान भी जाए प्रतिज्ञा न कभी जाए
परिस्थिति हो कैसी भी हमें हिला न पाए
छोड़े हम बहानेबाजी लगानी है जान की बाजी
अलबेले पन से मुक्त हो जाएं
सोचना चाहना और कर्म करना
तीनों को ही है समान बनाना
तब ही बनेंगे हम बाप समान
परमात्मा के बने विजयी रतन
बाबा को प्रत्यक्ष करना ही है
नगाडा फिर से बजना ही है
बाबा की यहीं आज्ञा दृढ़ता से करें प्रतिज्ञा
बाबा की यहीं आज्ञा दृढ़ता से करें प्रतिज्ञा
