बाबा मैं तैयार हूँ,
बाबा मैं हाज़िर हूँ।
बाबा आपको जैसे बनाना है,
वैसा ही मुझे ढल जाना है।
आपको जो सिखाना है,
वही जीवन में अपनाना है।
आपको जैसे चलाना है,
उस राह पर बढ़ते जाना है।
बाबा मैं तैयार हूँ,
बाबा मैं हाज़िर हूँ।
आपको जो कराना है,
हँसकर मुझे कर जाना है।
आपको जहाँ बिठाना है,
वहीं सहज ठहर जाना है।
आपको जहाँ लगाना है,
वहीं स्वयं को लगाना है।
बाबा मैं तैयार हूँ,
बाबा मैं हाज़िर हूँ।
आपको जो छुड़ाना है,
उससे मुक्त हो जाना है।
आपको जो बनाना है मुझको,
वैसा ही बनते जाना है।
आपको जो मिटाना है मुझमें,
उसे आज ही मिटाना है।
बाबा मैं तैयार हूँ,
बाबा मैं हाज़िर हूँ।



