"बाबा मेरे हजारों है धन्यवाद तुमको
बाबा मेरे हजारों है धन्यवाद तुमको
जीवन बनाने वाले दिल करता याद तुमको
बाबा मेरे हजारों है धन्यवाद तुमको
धन्यवाद तुमको
पहचान देके अपनी अपना मुझे बनाया
मुझको गले लगाकर दिलतख्त पर बिठाया
दिलतख्त पर बिठाया
बनकर बहार आए किया है आबाद हमको
जीवन बनाने वाले दिल करता याद तुमको
बाबा मेरे हजारों है धन्यवाद तुमको
धन्यवाद तुमको
मुश्किल के वक्त तुम ही आकर मुझे मिले हो
ले हाथ थाम मेरा मंजिल पे ले चले हो
मंजिल पे ले चले हो
एहसान किया है कितना
दिया आपने साथ हमको
जीवन बनाने वाले दिल करता याद तुमको
बाबा मेरे हजारों है धन्यवाद तुमको
धन्यवाद तुमको
खुदसा बनाने की ये बाबा सदा तुम्हारी
लगती बड़ी है प्यारी हमे हर अदा तुम्हारी
हमे हर अदा तुम्हारी
संग संग चलेंगे देकर हाथो में हाथ तुमको
जीवन बनाने वाले दिल करता याद तुमको
बाबा मेरे हजारों है धन्यवाद तुमको
धन्यवाद तुमको
धन्यवाद तुमको
धन्यवाद तुमको "
