बाबा मेरे मन का मीत
शिव बाबा मेरे मन का मीत
तुझसे बंधी मेरी प्रीत
बाबा मेरे मन का मीत
बाबा तूने सारे जग को सम्भाला
इतना मैं जानूँ तू सबसे निराला
बाबा मेरे मन का मीत...
बागों में तेरे लिए फूल खिल जायें
बच्चों के दिल की कली मुस्काये
बाबा मेरे मन का मीत...
गाती रहेगी तेरे गीत सारी दुनिया
बन जायेगी तेरी मीत सारी दुनिया
बाबा मेरे मन का मीत...
जहाँ तुम बसे हो बाबा हमें भी बुलाना
हमको तो तुमसे है मिलन मनाना
बाबा मेरे मन का मीत...
