बाबा ने दो हमे यही श्रीमत
हमे यही श्रीमत
श्रीमत में नहीं मिलाना कभी परमत
कभी परमत
सदा मुक्त रहे पर चिंतन से हम
सदा मुक्त रहे पर दर्शन से हम
परोपकारी बनने की है जरूरत
बाबा ने दी हमे यही श्रीमत
सारी दुनिया ढूंढे जिसे उस बाबा को पाया
पवित्रता स्वधर्म को दिल से है अपनाया
बाबा की पालना से भाग्य को चमकाया
बाबा की इस ज्ञान ने हमको खास बनाया
फरमानपर
फरमानपर चलते रहे हम महाविरत
बाबा ने दी हमे यही श्रीमत
उन्नति न हो जिसमें ऐसी न सुने बाते
स्वचिंतन से अपनी कमियो को मिटा दे
धारणा स्वरूप से ही संपन्न हम बनते
अपनी सूरत से ही बाबा याद दिला दे
निस्वार्थ भाव से
निस्वार्थ भाव से भरी हो अपनी नियत
बाबा ने दी हमे यही श्रीमत
बड़ी बड़ी बाते आए तो भी ना डरना है
बातों के इस पेपर में पास हो जाना है
कल्याण की भावना से सबको देखना है
अपनी जिम्मेवारी को दिल से निभाना है
बाबा ने
बाबा ने दी हमे यही श्रीमत
श्रीमत में नहीं मिलाना कभी परमत
सदा मुक्त रहे पर चिंतन से हम
सदा मुक्त रहे पर दर्शन से हम
परोपकारी बनने की है जरूरत
बाबा ने दी हमे यही श्रीमत
