"बाबा तुम्हारे दिल में हम हैं, हमारे दिल में हो तुम
लाखो खुशियां मुरली में, हमको दिये हो तुम
वीरान थी ये मन की दुनिया, अब हो गयी है हरियाली
स्नेह के फूल खिले हैं दिल में आयी है फिर खुशहाली
प्यारी है तेरी दुनिया, पर सबसे प्यारे हो तुम
बाबा तुम्हारे दिल में हम हैं, हमारे दिल में हो तुम.....
सामने हो, नैनों में हो, दिल से निकले ये ही बात
तुमको देखूँ, तुमको सोचूँ, हर पल दिन हो या हो रात
सागर तुम्ही हो स्नेह के बड़े निराले हो तुम
बाबा तुम्हारे दिल में हम हैं, हमारे दिल में हो तुम.. "
