"बदलेंगे तस्वीर विश्व की, परमपिता शिव की सन्तान
घर-घर में खुशहाली होगी, मानव होगा देव समान
खुद को बदल दिखायें, सब में परिवर्तन लायें
मन दर्शन से प्रभु दर्शन हो, जीवन धन्य बनायें
सद्गुण से शिंगार करें, हम करें जगत का नवनिर्माण
घर-घर में खुशहाली होगी, मानव होगा देव समान...
विश्व में शान्ति फैलाये, प्रेम का पाठ पढायें
वसुन्धरा परिवार हो, ऐसा स्वर्ग धरा पर लायें
पवित्रता के बल से कर दें, अपना भारत देश महान
घर-घर में खुशहाली होगी, मानव होगा देव समान...
धर्म का मर्म बतायें, हम प्रभु सन्देश सुनायें
राजयोग के प्रकाश में, सतयुग की राह दिखायें
आज से ज्यादा सुन्दर होगा, आने वाले कल का जहान
घर-घर में खुशहाली होगी, मानव होगा देव समान..."
