बन जाए हम आज्ञाकारी
सर्व शक्तियों के बने अधिकारी
सर्व शक्तियों के बने अधिकारी
कहलाए हम अष्ट भुजाधारी
शक्तियों के दाता बाबा
शक्तिसेना के हम सदा शस्त्रधारी
शक्तिसेना के हम सदा शस्त्रधारी
हर कल्प है विजय हमारी
शक्तियों के दाता बाबा
शक्तिसेना के हम
दिल से जब भी बाबा कह पुकारे
हाजिर हो जाते है बाबा हमारे
सर्व शक्तियां भी अपनी रचना
जब चाहे माने अपना कहना
हर कदम श्रीमत पर ही चलना
यही है सच्ची बलिहारी
बन जाए हम आज्ञाकारी
सर्व शक्तियों के बने अधिकारी
सर्व शक्तियों के बने अधिकारी
कहलाए हम अष्ट भुजाधारी
शक्तियों के दाता बाबा
शक्तिसेना के हम
भगत नहीं हम है ज्ञानी आत्मा
परमात्म मुहब्बत में सदा रहना
हर कर्म में समाई याद है
हर परिस्थिति में भी बाबा साथ है
कर्मयोगी की ही सदा जीत है
वही बनते छत्रधारी
बन जाए हम आज्ञाकारी
सर्व शक्तियों के बने अधिकारी
सर्व शक्तियों के बने अधिकारी
कहलाए हम अष्ट भुजाधारी
शक्तियों के दाता बाबा
शक्तिसेना है हम
निर्माण चित्त बनके चलते रहे
सफलता सदाही वो पाते रहे
निर्माण बनना स्वमान धरा
पाए सच्चा मानव सर्व के द्वारा
संदेश देने का ही कार्य पूरा
सम्पन्नता की हो तैयारी
बन जाए हम आज्ञाकारी
सर्व शक्तियों के बने अधिकारी
सर्व शक्तियों के बने अधिकारी
कहलाए हम अष्ट भुजाधारी
शक्तियों के दाता बाबा
शक्तिसेना है हम
