"बस यूं ही तेरे साथ का यही एहसास हो
बस यूं ही तेरे साथ का यही एहसास हो
मैं कहीं भी रहूं बाबा तू मेरे पास हो
बस यूं ही तेरे साथ का यही एहसास हो
बस यूं ही तेरे साथ का यही एहसास हो
आ..
जब पड़ी तेरी नजरे पहले पहले हम पर
मैं हुआ हूं निहाल इतनी ही है मुझे खबर
अश्क बन गया मोती सा तुम मेरी सांस हो
मैं कहीं भी रहूं बाबा तू मेरे पास हो
बस यूं ही तेरे साथ का यही एहसास हो
आ..
राहो के रहबर तुम्ही तुम ही मेरी जान हो
यादों की गहराई में खुशियों की खान हो
रोशनी मेरी आंखों की तुम ही मेरी शान हो
मैं कहीं भी रहूं बाबा तुम मेरे पास हो
बस यूं ही तेरे साथ का यही एहसास हो....
मैं कहीं भी रहूं बाबा तुम मेरे पास हो
बस यूं ही तेरे साथ का यही एहसास हो..."
